इंदौर। पीथमपुर औद्योगिक संगठन द्वारा “पीथमपुर इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव एवं पुस्तक विमोचन समारोह” का आयोजन आज शाम 4 बजे ICAI भवन, विजय नगर, इंदौर में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश प्रोत्साहन के लिए किए गए प्रयासों के सम्मान स्वरूप “एंकर ऑफ इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस” से सम्मानित किया जाएगा।
‘Zero to Zenith’ का होगा विमोचन
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र की 40 वर्षीय विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘Pithampur: Zero to Zenith – A Journey of 40 Years’ का विमोचन होगा। यह ग्रंथ पीथमपुर के औद्योगिक उत्कर्ष, उपलब्धियों और विकास की क्रमिक यात्रा का विस्तृत दस्तावेज प्रस्तुत करता है।
संस्थापक सदस्यों का होगा सम्मान
पीथमपुर औद्योगिक संगठन (PAS) के संस्थापक सदस्यों, जिन्होंने 1980-90 के दशक में औद्योगिक नगरी की मजबूत नींव रखी, का विशेष सम्मान किया जाएगा। कॉन्क्लेव में प्रदेश के औद्योगिक विकास, निवेश वातावरण की सुदृढ़ता और आगामी औद्योगिक कॉरिडोर की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श होगा। आयोजकों ने उद्योग जगत, निवेशकों और नीति-निर्माताओं से कार्यक्रम में सहभागिता का आह्वान किया है।
Comments (0)