उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के दो खंड का लोकार्पण रविवार को पीएम मोदी ने किया। इसमें मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 23 किलोमीटर का रैपिड रेल-मेट्रो कॉरिडोर है। वहीं, 5 किलोमीटर का रैपिड रेल कॉरिडोर दिल्ली में न्यू अशोक नगर से सराय काले खां के बीच का दूसरा सेक्शन भी शुरू हो गया है। इसी के साथ 82 किलोमीटर लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत दौड़ने लगा है।
पीएम ने नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन किया
पीएम नरेंद्र मोदी ने नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कार्यक्रम स्थल पर बटन दबाकर किया। इससे पहले उन्होंने शताब्दीनगर स्टेशन पर मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद वे मेरठ साउथ के लिए रवाना हो गए। वहां वे मेट्रो में स्कूली बच्चों के साथ सफर करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी का मेरठ पहुंचने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया।
यह विकसित भारत की तस्वीर है - पीएम
पीएम नरेंद्र मोदी ने नमो भारत के संपूर्ण कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद कहा कि यह विकसित भारत की तस्वीर है। हम देश को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं, यह उसकी झांकी है। पीएम ने कहा कि यह हमारी कार्यसंस्कृति को दर्शाता है। हम योजनाओं को पूरा करने पर विश्वास करते हैं। अगर कोई योजना शुरू हुई तो उसे समय पर पूरा करने के लिए संपूर्ण ताकत झोंक देते हैं।
मेट्रो में यात्रा के दौरान हमारी बच्चों से बातचीत हुई
इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने इस संबोधन में आगे कहा कि, लटकाने, भटकाने और अटकाने वाली संस्कृति से हम देश को आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। आगे बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, मेट्रो में यात्रा के दौरान हमारी बच्चों और अन्य लोगों से बातचीत हुई।
Comments (0)