यूपी के औरैया जिले से सामने आया यह मामला किसी थ्रिलर फिल्म की कहानी जैसा लगता है, लेकिन हकीकत में यह एक ऐसा नाटक निकला, जिसने पूरे गांव को कुछ घंटों के लिए दहशत और भ्रम में डाल दिया। मिली जानकारी के अनुसार, फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने घर से फरार होने से पहले ऐसा सीन रचा कि परिजन ही नहीं, बल्कि पूरा इलाका सन्न रह गया।
बिस्तर पर छोड़ गई सांप की केंचुली
युवती अपने प्रेमी के साथ घर से निकल गई, लेकिन जाते-जाते पीछे बिस्तर पर छोड़ गई सांप की केंचुली, चूड़ियां और सिंदूर, जिससे यह अफवाह फैल गई कि वह इंसान नहीं, बल्कि ‘नागिन’ बन गई है। घटना उस समय सामने आई जब लड़की सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली। परिजनों को शक हुआ तो वे उसके कमरे में पहुंचे. जैसे ही दरवाजा खुला, अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए।
बिस्तर पर कपड़ों में लिपटी सांप की केंचुली
बिस्तर पर कपड़ों में लिपटी करीब पांच फीट लंबी सांप की केंचुली रखी थी। पास में चूड़ियां और सिंदूर भी पड़ा हुआ था। लड़की कमरे में मौजूद नहीं थी। कुछ ही देर में यह खबर गांव में फैल गई। जिसने भी यह दृश्य सुना या देखा, वह दंग रह गया। गांव में चर्चा शुरू हो गई कि युवती किसी रहस्यमयी शक्ति से जुड़ी थी, कुछ लोगों ने तो यहां तक कहना शुरू कर दिया कि वह नागिन बन गई और इंसानी रूप छोड़कर चली गई।
Comments (0)