भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यानी की शुक्रवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में अशोक लेलैंड के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि यह प्लांट केवल लखनऊ वासियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व और प्रगति का प्रतीक है।
आज यूपी में उद्योग और विकास के नए अवसर स्थापित हो रहे
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, यह आधुनिक फैसिलिटी प्रदेश की औद्योगिक यात्रा में मील का पत्थर साबित होगी। इसके साथ ही बीजेपी नेता ने आगे अपने संबोधन में यह भी उल्लेख किया कि उत्तरप्रदेश पहले ‘बीमारू राज्य’ कहलाता था, लेकिन आज यहाँ उद्योग और विकास के नए अवसर स्थापित हो रहे हैं।
यूपी में देश की सुरक्षा से जुड़े उद्योग भी शुरू हो चुके हैं
अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में देश की सुरक्षा से जुड़े उद्योग भी शुरू हो चुके हैं और सरकार ने डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर लगाया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह कदम न केवल औद्योगिक प्रगति को बढ़ाएगा, बल्कि प्रदेश की सुरक्षा और रणनीतिक महत्व को भी मजबूत करेगा।
Comments (0)