सरकार द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की तैयारी ज़ोरों पर है जिसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं। वहीं देहरादून नगर निगम भी इसकी तैयारियों में जुट चुका है। इसके लिए नगर निगम परिसर में स्वच्छता वॉर रूम स्थापित किया गया है। शहर की साफ-सफाई को प्रत्यक्ष रूप से देखा जाएगा। नगर आयुक्त नमामि बंसल ने कहा कि देहरादून नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों को सब-जोन में बांटा जाएगा।
सफाई के लिए टोल फ्री नंबर
नगर निगम परिसर में स्वच्छता वॉर रूम स्थापित किया गया है। शहर की साफ-सफाई को प्रत्यक्ष रूप से देखा जाएगा। नगर आयुक्त नमामि बंसल ने कहा कि देहरादून नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों को सब-जोन में बांटा जाएगा। अब तक देहरादून पांच जोन में बांटा गया था। ऐसे में हर क्षेत्र बड़ा होता था। जिसके चलते मॉनिटरिंग करना मुश्किल काम होता था लेकिन अब पूरे शहर को जोन के साथ-साथ सब-जोन में भी बांटा जाएगा। साथ ही शीर्ष अधिकारी, नोडल अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक और सफाई निरीक्षक सभी वार्डों का निरीक्षण करेंगे। नगर आयुक्त नमामि बंसल ने कहा कि सभी जोन में तैनात हुईं। टीम सफाई कार्यक्रम पर निगरानी रखेगी। इसके अलावा लोगों के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। जिस भी क्षेत्र में आप गंदगी देखें, तो आप 18001804571 पर इसकी शिकायत कर सकते हैं।
Comments (0)