उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार, 9 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह सत्र 20 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपना बजट पेश करेगी। विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह योगी सरकार 2.0 का आखिरी बजट होगा, जिसे 11 फरवरी को सदन में पेश किया जाएगा।
आज पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण
आज संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे। इसके साथ ही आज विधानसभा में 11 विधेयकों को मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
हंगामेदार रहने के आसार
बजट सत्र के हंगामेदार रहने के संकेत हैं। विपक्ष सरकार को एसआईआर, कानून व्यवस्था और अमेरिका के साथ हो रही ट्रेड डील जैसे मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।
बजट सत्र का पूरा कार्यक्रम-
9 फरवरी
- सुबह 11 बजे सत्र की शुरुआत
- दोपहर 12:30 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण
- अध्यादेश, अधिसूचनाएं और अन्य दस्तावेज सदन पटल पर रखे जाएंगे
10 फरवरी
- वर्तमान और पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक प्रस्ताव
- श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी
11 फरवरी
- वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा बजट पेश
- राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू
12 और 13 फरवरी
- धन्यवाद प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा
- 13 फरवरी को प्रस्ताव पारित
16 से 18 फरवरी
- बजट पर सामान्य चर्चा
- विकास योजनाओं और आर्थिक स्थिति पर विधायकों की राय
19 फरवरी
अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान
20 फरवरी
- बजट पर अंतिम चर्चा
- मतदान के साथ सत्र का समापन
Comments (0)