पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा मसूरी मंडल की ओर से मिष्ठान वितरित किया गया दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता हाथ में भाजपा का झंडा लेकर माल रोड पर ढोल की थाप पर आतिशबाजी करते हुए चल रहे थे इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी प्रदेश मंत्री नेहा जोशी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत के जश्न की बधाई दी पश्चिम बंगाल असम में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारत की जनता का विश्वास कायम है
बंगाल की जनता का आभार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा पर कई आरोप लग रहे थे और पश्चिम बंगाल में गुंडाराज चरम पर था और वहां से हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा था लेकिन अब वहां के हिंदू वोटरों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ममता बनर्जी के गुंडाराज को समाप्त कर मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल का चहुमुखी विकास किया जाएगा उन्होंने बताया कि जो लोग कहते थे कि मोदी मैजिक समाप्त हो गया है बंगाल की जनता ने दिखा दिया है कि देश में मोदी मैजिक अभी बरकरार है राजनीति के चाणक्य अमित शाह भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी ने असम और पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत हासिल की है
भाजपा ने किया साबित
नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा ने जो लड़ाई लड़ी है उसमें वहां की जनता ने भाजपा का भरपूर सहयोग किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना विश्वास जताया है नेहा जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने साबित कर दिया है कि विकास के मुद्दे पर चाहे कितनी भी कठिनाई हो चुनाव जीता जा सकता है और इसी का नतीजा है कि पश्चिम बंगाल असम में भाजपा ने फिर साबित कर दिया है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी पर आज भी लोगों का विश्वास कायम है