पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा ने 166 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 42 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने 59 सीटें जीती हैं और 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।कांग्रेस को केवल 2 सीटों पर जीत मिली है। एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा।
ममता बनर्जी चुनाव हारीं, भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी ने बड़े अंतर से दर्ज की जीत
भवानीपुर सीट से सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,114 वोटों के अंतर से हराया। ममता बनर्जी करीब 5 घंटे तक काउंटिंग सेंटर में रहीं। बाहर आने के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट हुई, और इस सीट पर दोबारा काउंटिंग की मांग की।