नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 5 मई को अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 19°C रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान
6 मई: 36/21°C, आंशिक बादल और बिजली कड़कने की संभावना
7 मई: 37/24°C, तापमान में बढ़ोतरी
8 मई: 38/23°C, गर्मी बढ़ेगी
9-10 मई: अधिकतम तापमान 39°C तक पहुंच सकता है, आसमान साफ रहने की संभावना
फिलहाल किसी तरह की विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।
बारिश से सुधरी हवा की गुणवत्ता
बारिश और तेज हवाओं के कारण NCR की हवा में भी सुधार देखने को मिला है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ग्रीन और संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गया है।
दिल्ली: अलीपुर (51), अशोक विहार (60), आया नगर (63), बवाना (68)
मध्यम श्रेणी: आनंद विहार (111), चांदनी चौक (106)
नोएडा और गाजियाबाद में भी राहत
नोएडा: सेक्टर-125 (100), सेक्टर-62 (64), सेक्टर-1 (64), सेक्टर-116 (65)
गाजियाबाद: गोविंदपुरम (96), इंदिरापुरम (66), संजय नगर (46), वसुंधरा (60)
साफ हवा का अनुभव
लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को NCR में पहाड़ी इलाकों जैसी साफ हवा का अनुभव हो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मौसम ऐसा ही बना रहा, तो आने वाले दिनों में प्रदूषण स्तर नियंत्रण में रह सकता है।