25 मार्च का दिन उत्तरप्रदेश के लिए अहम रहने वाला है। आज सीएम योगी आदित्यनाथ बहराइच के 136 परिवारों को आवास की सौगात देने जा रहे हैं। इस दौरान वे लाभार्थियों को भूमि आवंटन पत्र भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
मिहीपुरवा क्षेत्र के सेमरहना में नए भरथापुर गांव को बसाने की प्रक्रिया को गति देने के लिए मुख्यमंत्री लगभग एक घंटे के लिए जिले में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे स्वयं भरथापुर के निवासियों को आवास और भूमि आवंटन पत्र प्रदान करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंडल के चारों जिलों से पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कार्यक्रम स्थल पर निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि खुफिया तंत्र को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।