मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 25 मार्च 2026 को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस विशेष अवसर पर देश की प्रमुख हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई प्रमुख नेताओं ने डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं
पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई नवाचार किए हैं। वे मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई अनेक पहलों में सबसे आगे हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।
गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।मोदी जी के मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में प्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम छू रहा है। प्रभु महाकाल आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।