मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ सिस्टम के असर से मंगलवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। प्रदेश के पूर्वी और कुछ पश्चिमी हिस्सों में बादल छाए रहे, वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में तेज गर्मी का असर देखने को मिला। इन इलाकों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम का यही मिजाज बुधवार को भी बना रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। 26 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है।
27-28 मार्च को दिखेगा असर
इस सिस्टम का प्रभाव अगले दो दिनों तक ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के जिलों में देखने को मिलेगा, जहां तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।
एक और सिस्टम होगा सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार, 28 मार्च को एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर भी प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा।