नैहाटी: पश्चिम बंगाल के नैहाटी स्थित प्रसिद्ध बड़ी मां के मंदिर की टैगलाइन में बदलाव किया गया है। मंदिर की पुरानी टैगलाइन ‘धर्म जिसका जिसका, बड़ी मां सबकी’ अब बदलकर ‘बड़ी मां में भक्ति, सनातन की शक्ति’ कर दी गई है। मंदिर प्रबंधन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस फैसले की आधिकारिक जानकारी दी। इस दौरान नैहाटी के विधायक सुमित्र चट्टोपाध्याय भी मौजूद रहे।
देशभर में प्रसिद्ध है बड़ी मां का मंदिर
नैहाटी की पहचान बड़ी मां के मंदिर से जुड़ी हुई है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। बड़ी मां के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था केseoseवल पश्चिम बंगाल तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से भी भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं।
पुरानी टैगलाइन की जगह अब नया संदेश
अब तक मंदिर की पहचान ‘धर्म जिसका जिसका, बड़ी मां सबकी’ टैगलाइन से होती थी। यह संदेश सभी धर्मों के लोगों के लिए बड़ी मां के प्रति आस्था और श्रद्धा को दर्शाता था। हालांकि, मंदिर प्रबंधन ने अब इस टैगलाइन को बदलने का निर्णय लिया है। नई टैगलाइन ‘बड़ी मां में भक्ति, सनातन की शक्ति’ रखी गई है, जो आज से लागू होगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी
टैगलाइन में बदलाव को लेकर मंदिर प्रबंधन की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें नए विज्ञापनी संदेश की जानकारी सार्वजनिक की गई। कार्यक्रम में नैहाटी के विधायक सुमित्र चट्टोपाध्याय भी उपस्थित रहे। मंदिर प्रबंधन के इस फैसले के बाद बड़ी मां के मंदिर की प्रचार संबंधी पहचान अब नई टैगलाइन के साथ होगी।