भोपाल | मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार इस साल प्रदेशभर में गोवर्धन पर्व मनाएगी। 9 नवंबर को राज्य के विभिन्न जिलों में गोवर्धन पर्व के अवसर पर गौ पूजन और पशुपालकों का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेताओं को मिलेगा सम्मान
राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। इस योजना के तहत चयनित विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
पंजीकृत गौशालाओं को दी जाएगी अनुदान राशि
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं को अनुदान राशि भी दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य गोवंश संरक्षण, गौशालाओं को सहयोग और पशुपालन को प्रोत्साहित करना है। गोवर्धन पर्व के आयोजन के जरिए प्रदेश में गौ संरक्षण और पशुपालकों के योगदान को सम्मान देने पर जोर रहेगा।