रायपुर | छत्तीसगढ़ में अर्नब और मुरासु चक्रवात से हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टरों को प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। सर्वे में फसलों, मकानों और अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा।
फसलों और मकानों के नुकसान का होगा आकलन
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित इलाकों में फसलों और संपत्तियों को हुए नुकसान की जानकारी जुटाई जाए। जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं या पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं, उनका भी विस्तृत विवरण तैयार किया जाएगा।
सर्वे के आधार पर प्रभावितों को मिलेगी राहत
प्रशासनिक सर्वे पूरा होने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर प्रभावित लोगों को राहत देने की कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के कलेक्टरों को प्रभावित परिवारों और किसानों की स्थिति का पता लगाने के निर्देश दिए हैं।