नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर 2026 को शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियाई पैरा खेल 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। भारत ने इस साल जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारतीय दल ने कुल 114 पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। इनमें 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक शामिल हैं।
भारतीय खिलाड़ियों ने जीते 114 पदक
एशियाई पैरा खेलों में भारत के 97 पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। पदकों का विवरण इस प्रकार है:
- स्वर्ण पदक: 30
- रजत पदक: 35
- कांस्य पदक: 49
- कुल पदक: 114
यह प्रदर्शन एशियाई पैरा खेलों में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बताया गया है।
कार्यक्रम में खिलाड़ी और खेल अधिकारी होंगे शामिल
प्रधानमंत्री के साथ होने वाले इस संवाद कार्यक्रम में पदक विजेता खिलाड़ियों के अलावा उनके कोच भी शामिल होंगे। इसके साथ ही भारतीय पैरालंपिक समिति और भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री भारतीय पैरा खिलाड़ियों की उपलब्धियों और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना करेंगे।