गाजियाबाद | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने की जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास, संवैधानिक मर्यादाओं और जनादेश के सम्मान पर आधारित है।
कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर साधा निशाना
सीएम योगी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे देश के लोकतंत्र को अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था की ओर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा लगातार नकारे जाने के बावजूद विपक्षी दलों का ऐसा रवैया जारी है।
लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि पदयात्रा के जरिए भारत के लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक मर्यादाओं के सम्मान और जनादेश की सर्वोच्चता का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
जनता का विश्वास ही लोकतंत्र की ताकत
योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता का विश्वास और उसकी सक्रिय भागीदारी है।