भोपाल | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। मुख्यमंत्री भोपाल, मुरैना, भिंड और अशोकनगर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बीजेपी कार्यालय पहुंचने के साथ मुरैना जिले के ग्राम करुआ में स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री प्रक्रिया का अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम में हितग्राहियों से संवाद और उत्कृष्ट पटवारियों का सम्मान भी किया जाएगा।
मुरैना में स्वामित्व योजना की प्रक्रिया देखेंगे मुख्यमंत्री
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे हेलीकॉप्टर से मुरैना जिले के ग्राम करुआ पहुंचेंगे। यहां वे स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री प्रक्रिया का अवलोकन करेंगे। साथ ही हितग्राहियों से बातचीत करेंगे और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों को सम्मानित करेंगे।
भिंड के बाद अशोकनगर के ग्राम अजलेश्वर जाएंगे
मुरैना से मुख्यमंत्री दोपहर 2:35 बजे भिंड के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से अशोकनगर जिले के ग्राम अजलेश्वर पहुंचेंगे। शाम को उनका भोपाल लौटने का कार्यक्रम है।
मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम
- सुबह 10:30 बजे: भोपाल बीजेपी कार्यालय आगमन।
- दोपहर 1:30 बजे: मुरैना के ग्राम करुआ में स्वामित्व योजना का कार्यक्रम।
- दोपहर 2:35 बजे: मुरैना से भिंड के लिए रवाना।
- दोपहर 3:30 बजे: अशोकनगर के ग्राम अजलेश्वर आगमन।
- शाम 5:05 बजे: भोपाल स्टेट हैंगर आगमन।
- शाम 6:10 बजे: मुख्यमंत्री निवास आगमन।
मुख्यमंत्री के इस दौरे में स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन और हितग्राहियों से संवाद पर विशेष फोकस रहेगा।