गुरुवार को सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून कॉन्ट्रैक्ट का सोना करीब 1,016 रुपए (0.66%) की तेजी के साथ 1,54,964 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।कारोबार के दौरान सोने ने 1,54,501 रुपए का निचला और 1,54,990 रुपए का उच्चतम स्तर दर्ज किया।
चांदी भी हुई महंगी
- चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल आया। मई कॉन्ट्रैक्ट की चांदी 3,258 रुपए (1.29%) बढ़कर 2,55,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।
- कारोबार के दौरान इसका न्यूनतम स्तर 2,54,074 रुपए और अधिकतम स्तर 2,55,735 रुपए रहा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी
वैश्विक स्तर पर भी कीमती धातुओं में तेजी बनी हुई है। सोना 0.70% बढ़कर 4,856 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.54% की बढ़त के साथ 80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
डॉलर में कमजोरी से मिला सहारा
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) के उम्मीद से कमजोर आंकड़ों के बाद डॉलर इंडेक्स में गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतों को समर्थन मिला।
निवेशकों के लिए क्यों अहम है संकेत
डॉलर कमजोर होने से विदेशी निवेशकों के लिए सोना सस्ता हो जाता है, जिससे मांग बढ़ती है और कीमतों में उछाल आता है। यही वजह है कि मौजूदा समय में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।