अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत और उसकी एनर्जी साइट्स पर हमलों को 5 दिन के लिए टालने की घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 24 मार्च को मजबूती देखने को मिली।
आज सेंसेक्स ने पिछले क्लोजिंग लेवल 72,696.39 के मुकाबले 1,516.08 अंक या 2.09% की बढ़त के साथ 74,212.47 पर खुला। वहीं, निफ्टी 22,512.65 के मुकाबले 365.80 अंक या 1.62% की तेजी के साथ 22,878.45 पर खुला।
विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी बाजार और भू-राजनीतिक घटनाओं में स्थिरता का असर सीधे भारतीय शेयर बाजार पर पड़ता है। सेंसेक्स के कुल 29 स्टॉक्स में तेजी दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में सकारात्मक सेंटीमेंट और मार्केट में रौनक लौट आई है। यह मजबूती गिफ्ट निफ्टी संकेतों से पहले ही देखने को मिली थी और निवेशकों के लिए राहत भरी खबर साबित हुई है।