23 मार्च को शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। Sensex करीब 1500 अंक टूटकर 73,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि Nifty 50 भी लगभग 450 अंक गिरकर 22,700 के आसपास ट्रेड कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो, FMCG और IT सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव है, और सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में हैं।
गिरावट की 3 बड़ी वजहें
- अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध से ग्लोबल सप्लाई चेन प्रभावित हुई है।
- कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं।
- अमेरिकी और एशियाई बाजारों में कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर पड़ा है।
एशियाई बाजारों का हाल
- जापान का निक्केई इंडेक्स 3.35% गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
- साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स बढ़त में है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 3.37% नीचे है।
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 2.29% की गिरावट में है।
अमेरिकी बाजार में कमजोरी
- 20 मार्च को Dow Jones 443 अंक गिरकर बंद हुआ।
- टेक इंडेक्स Nasdaq Composite में 2.01% की गिरावट रही, जबकि S&P 500 भी 1.51% नीचे बंद हुआ।
कच्चे तेल में उछाल
मध्य-पूर्व तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इंडियन बास्केट की कीमतें भी तेज़ी से बढ़ रही हैं, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ा है।
रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर
डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर 93.24 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले यह 92.63 पर बंद हुआ था।
FIIs की बिकवाली जारी
20 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने ₹5,518 करोड़ की बिकवाली की, जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹5,706 करोड़ की खरीदारी की। मार्च महीने में अब तक FIIs ₹86,780 करोड़ निकाल चुके हैं।
पिछले सत्र में थी तेजी
इससे पहले 20 मार्च को बाजार में बढ़त रही थी। Sensex 325 अंक चढ़कर 74,532 पर और Nifty 50 112 अंक बढ़कर 23,114 पर बंद हुआ था।
Comments (0)