भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 20 अप्रैल को सप्ताह की शुरुआत पॉजिटिव रुख के साथ हुई। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों हरे निशान पर खुले, हालांकि शुरुआती कारोबार में हल्की गिरावट के बाद बाजार ने फिर से रफ्तार पकड़ ली।
सेंसेक्स की दमदार ओपनिंग और उतार-चढ़ाव
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 139 अंक की तेजी के साथ 78,632.90 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह कुछ समय के लिए लाल निशान में फिसला, लेकिन जल्द ही रिकवरी करते हुए करीब 160 अंकों की बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में आ गया।
निफ्टी 24,410 के पार, शुरुआती तेजी कायम
एनएसई निफ्टी 50 ने भी मजबूत शुरुआत की और 24,391 के स्तर पर खुलकर तेजी दिखाई। कारोबार के दौरान निफ्टी 24,410 के पार पहुंच गया, जिससे निवेशकों के बीच सकारात्मक माहौल बना रहा।
बैंक और ऑटो सेक्टर में मिला सपोर्ट
बाजार में ट्रेंट, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स और एलएंडटी जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक और रिलायंस जैसे कुछ बड़े शेयरों में हल्का दबाव रहा।
पिछले कारोबारी दिन भी रहा था बाजार मजबूत
शुक्रवार को भी बाजार में शानदार तेजी देखी गई थी, जहां सेंसेक्स 500 से ज्यादा अंक चढ़ा था और निफ्टी भी मजबूती के साथ बंद हुआ था।