सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रही। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex 148.13 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,415.79 पर खुला, जबकि Nifty 50 35 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,116.10 पर कारोबार करता दिखा।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव
बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान व्यापक गिरावट देखने को मिली। Nifty Midcap 100 159 अंक यानी 0.29 प्रतिशत गिरकर 54,629 पर था, जबकि Nifty Smallcap 100 145 अंक यानी 0.77 प्रतिशत गिरकर 15,750 पर पहुंच गया।
इन सेक्टरों में सबसे ज्यादा गिरावट
बाजार में गिरावट का नेतृत्व रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर कर रहे थे। Nifty Realty और Nifty Oil & Gas टॉप लूजर्स में शामिल रहे। इसके अलावा डिफेंस, पीएसई, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मीडिया, ऑटो, इंफ्रा, पीएसयू बैंक और आईटी सेक्टर भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। हालांकि मेटल, एफएमसीजी, फार्मा, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में हल्की बढ़त देखने को मिली।
सेंसेक्स के इन शेयरों में बढ़त
सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, टाटा स्टील, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक और एचयूएल हरे निशान में थे।
वहीं बीईएल, एमएंडएम, ट्रेंट, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक लाल निशान में थे।
एशियाई बाजारों में भी कमजोरी
ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी गई। टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक और जकार्ता के बाजार लाल निशान में रहे, जबकि सोल और हांगकांग में हल्की बढ़त देखी गई।
एफआईआई की बिकवाली जारी
विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला जारी है। पिछले कारोबारी सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 10,716.64 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 9,977.42 करोड़ रुपये का निवेश किया।
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent Crude 1.12 प्रतिशत बढ़कर 104.3 डॉलर प्रति बैरल और WTI Crude Oil 0.43 प्रतिशत चढ़कर 99.13 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
Comments (0)