अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान को लेकर दिए गए कड़े बयान का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ नजर आया। निवेशकों की आशंकाएं सही साबित हुईं और बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। गिफ्ट निफ्टी में 400 अंकों से ज्यादा गिरावट के संकेत पहले ही मिल चुके थे, जिसके चलते बाजार खुलते ही बिकवाली हावी हो गई। Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूट गया, Nifty 50 426 अंक गिरकर 22,253 पर पहुंच गया। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 8 लाख करोड़ रुपये घट गया। प्री-ओपनिंग सेशन में ही बाजार में कमजोरी के संकेत साफ दिखाई दे रहे थे।
ईरान पर बयान से बढ़ा वैश्विक तनाव
अपने संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि वे ईरान के साथ जारी तनाव को कम करने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 2-3 हफ्तों में बड़ा सैन्य कदम उठाया जा सकता है। इस बयान ने वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ा दी।
क्रूड ऑयल में उछाल
- ट्रंप के भाषण के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई—
- ब्रेंट क्रूड 4% से ज्यादा चढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया
- WTI क्रूड 3% उछलकर 103 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया
- इससे पहले नरमी की उम्मीद में कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन बयान के बाद ट्रेंड पलट गया।
इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
बाजार में आई भारी गिरावट के दौरान कई दिग्गज शेयरों में कमजोरी देखी गई—
- सनफार्मा
- इंडिगो
- अडानी पोर्ट
- Zomato Ltd.
- एल एंड टी
निवेशकों के लिए चिंता का माहौल
वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और भू-राजनीतिक हालात पर निर्भर करेगी।