अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष का असर शेयर बाजारों, तेल-गैस आपूर्ति और अन्य सेक्टर्स पर दिख रहा है। इसके साथ ही भारत के रत्न और आभूषण निर्यात (Gems & Jewelry Exports) पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ा है।
20% हिस्सा प्रभावित हो सकता है
GJEPC (जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल) के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के कारण लगभग 2 अरब डॉलर (करीब 18,500 करोड़ रुपये) के निर्यात पर असर पड़ सकता है। इसका मतलब है कि मार्च में इस क्षेत्र में व्यापार का लगभग 20% हिस्सा प्रभावित हो सकता है।
800 मिलियन डॉलर को डायवर्ट किया
काउंसिल के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर सब्यसाची रे ने बताया कि इस 2 अरब डॉलर के प्रभावित कारोबार में से लगभग 800 मिलियन डॉलर को डायवर्ट किया जा सकता है, लेकिन 1.2 अरब डॉलर को किसी अन्य बाजार में स्थानांतरित नहीं किया जा सकता।
निर्यात आंकड़े:
FY2025 में भारत ने कुल 29 अरब डॉलर मूल्य के रत्न और आभूषण निर्यात किए।
प्रमुख बाजार:
अमेरिका: 9.24 अरब डॉलर
UAE: 8.33 अरब डॉलर (पिछले साल अमेरिकी टैरिफ के बाद भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार)
Comments (0)