MP Budget 2023 - आज यानी बुधवार को शिवराज सरकार ने एमपी का 2023-2024 का बजट पेश किया। वित्तमंत्री ने अपने पिटारे में से लगभग हर क्षेत्र को छूने का प्रयास किया हैं। (MP Budget 2023) जहां वजट की सत्तापक्ष जमकर तारीफ कर रहा तो वहीं विपक्ष बजट को निराशाजनक, झूठा यहां तक की सत्यानाश तक बताया हैं।
यह बजट मनोरंजन और झूठ का बजट है - कमलनाथ
वहीं बजट को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ का बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि, यह बजट मनोरंजन और झूठ का बजट है। कर्ज़ कमीशन और सत्यानाश का बजट है। पिछले साल का बजट देखे तो सिर्फ 55 प्रतिशत का वितरण हुआ है । सीएम ने आगे कहा कि, अभी तक यह बजट 3 महीने का चुनावी घोषणा। कलाकारी का बजट है। पिछले साल 90 लाख नोजवान बेरोजगार थे। इस साल एक करोड़ नोजवान बेरोजगार है।
कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को देगे 1500 रुपए महीने
पीसीसी चीफ ने कहा कि, स्कूलों में शिक्षक नहीं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है। वहीं सीएम शिवराज का मास्टर स्ट्रोक कहीं जानें वाली लाडली बहना योजना पर कमलनाथ ने कहा कि, हमारी सरकार बनी तो हम महिलाओं को 1500 रुपये देगे।
तरुण भनोत ने बजट को झूठ का पुलिंदा बताया
वहीं कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री का तरुण भनोत भी बजट पर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, यह बजट झूठ का पुलिंदा है। कोई ऐसा वर्ग नहीं जो परेशान न हो। महंगाई चर्म पर है। सरकार सिर्फ झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि, चोपट राजा पोपट सरकार है। किसी को कुछ नहीं दिया गया। गैस सिलेंडर के दाम कम करें सरकार। हमारी कांग्रेस की सरकार बनेगी तो गरीब लोगों को 500 रुपये में सिलेंडर देंगे। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि, बजट में कर्मचारियों को कुछ नहीं दिया गया। ओल्ड पेंशन लागू करेगें।
ये भी पढ़ें - MP Budget 2023 : सीएम शिवराज सिंह ने बजट को बताया आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का बजट, वित्तमंत्री की जमकर प्रशंसा
Comments (0)