पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, शिवराज सिंह चौहान की कोई एक घोषणा नहीं है, वे ऐसी ढाई हजार घोषणाओं की मशीन है। मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है, क्षेत्र में बेरोजगारी बढ़ रही है, लेकिन सरकार को यह नहीं दिखाई दे रहा है।
कमलनाथ ने कहा कि, शिवराज सिंह को 18 साल में यह लाड़ली बहन याद नहीं आई? 3 महीने में लाड़ली बहन याद आने लगी है।