रायपुर - Women's Reservation Bill राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में शुक्रवार को बजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके बाद नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश में कानून बन गया है। अब इस अधिनियम बन जाने से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटे महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएगी। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कानून का आभार जताया सरोज पांडेय ने कहा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है। आज ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम को कानून के स्वरूप मिला। छत्तीसगढ़ के बहन बेटियों की ओर से मैं आभार व्यक्त करती हूं। जो की महिलाओं को राजनैतिक क्षेत्र में नेतृत्व करने का मौका दी है। मैं मोदी जी को धन्यवाद देती हूं।
Read More: CG NEWS : 1 अक्टूबर को बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो सकती है,जारी हो सकती दूसरी लिस्ट,
Comments (0)