मध्य प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार है। बुधवार को प्रदेश का रतलाम जिला लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 17 शहरों में ज्यादातर तापमान 43 से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया गया। जबकि राजधानी में दिन का तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। बुधवार को भोपाल में 43.9 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया और इंदौर में तापमान 43.4 डिग्री रहा।
मध्य प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार है। बुधवार को प्रदेश का रतलाम जिला लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।