CG NEWS : रायपुर। छ्त्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग के करीब 40 हजार कर्मी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर आज बेमुद्दत हड़ताल पर रहेंगे। हेल्थ फेडरेशन ने कमल वर्मा, संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन को पत्र भेजकर अपनी हड़ताल के लिए समर्थन मांगा है। साथ ही सभी जिला संयोजकों को हेल्थ फेडरेशन के पक्ष में समर्थन पत्र जारी करने एवं हड़ताल स्थल में आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचने का अनुरोध किया है।
छत्तीसगढ़