मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है यानी ठंड पड़ना शुरू होने वाली है। ऐसा उत्तर भारत में सीजन का पहला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहुंचने के कारण हो रहा है। इससे उत्तरी पहाड़ों में बारिश हो सकती है। जिसका असर उत्तर समेत मध्य भारत के इलाकों में गुलाबी ठंड के रूप में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो इस शर्दी की शुरूआत 15 अक्टूबर से हो सकती है।
प्रदेश के कई जिलों में 30 डिग्री तक तापमान
मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद एक बार पारा चढ़ेगा। यानी कुछ दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में 30 डिग्री तक तापमान रहने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, 15 अक्टूबर के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। जिसके बाद प्रदेश में गुलाबी ठंड पड़ने लगेगी।
कई सालों का रिकार्ड टूटा
मध्य प्रदेश में इस साल कई सालों का रिकार्ड टूट गया है। लेकिन, अब मानसून की जल्दी विदाई होने वाली है। उससे पहले सूरज की रोशनी में दिन का पारा चढ़ेगा और कई जिलों में तापमान बढ़ेगा। इस दौरान उमस के चलते हैजा और मौसमी बिमारियों के बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है।
तापमान में तेजी देखी जा रही
राजधानी भोपाल में लगातार कुछ दिनों से तापमान में तेजी देखी जा रही है। जिसकी वजह से लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान लगाया है। हालांकि उत्तर भारतीय राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से मध्य प्रदेश की ओर नमी आएगी। जिसके कारण प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
Comments (0)