इंदौर में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी कांक्लेव 2023 में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 100 स्मार्ट सिटीज में नंबर वन आने पर इंदौर को प्रथम श्रेणी का पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार इंदौर सांसद शंकर लालवानी, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी, इंदौर नगर निगम कमिश्नर हर्षिका सिंह ने प्राप्त किया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पुरस्कार मिलने पर इंदौर को बधाई भी दी।
महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने क्या कुछ कहा?
इस मौके पर महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड के अंतर्गत ‛बेस्ट स्मार्ट सिटी अवार्ड’ प्राप्त करना इंदौर शहर के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल मार्गदर्शन में प्राप्त यह पुरस्कार इंदौर के प्रत्येक नागरिक द्वारा किए गए सम्मिलित प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने इसके लिए इंदौर के समस्त नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन
इंदौर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंडिया स्मार्ट सिटी कांक्लेव 2023 के तहत आयोजन स्थान पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इतना ही नहीं उन्होंने विभिन्न शहरों द्वारा किए जा रहे इनोवेशन को भी देखा। इस मौके पर राष्ट्रपति ने किए गए इनोवेशन पर सभी शहरों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दीं।Read More: यशोधरा राजे ने चुनाव लड़ने से किया इंकार, भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिल सकता है टिकट
Comments (0)