कलेक्टर साहब आप नशा मुक्ति अभियान पर मीटिंग आयोजित कर रहे हैं। मैं इसी जगह 15 मिनट में ड्रग्स बुलवा सकता हूं। इंदौर की गली गली में नशा बिक रहा है। आठ हजार से अधिक लोग नशे के एडिक्ट हैं और यह ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। यह बात कलेक्टर कार्यालय में आयोजित नशा मुक्ति अभियान की बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता डाक्टर इशाक खान ने कही। शहर के अन्य नागरिकों ने भी अधिकारियों को बताया कि ड्रग्स खरीदना बहुत सामान्य बात है। इंदौर में कहीं भी यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है।
इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित मीटिंग में शहरवासियों ने अधिकारियों को सबके सामने सच से रूबरू करवा दिया।