बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मुन्ना भाई यानी अभिनेता संजय दत्त बागेश्वर धाम पहुंचे। जहां संजू बाबा ने मंदिर में दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। वहीं उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से एकांत में मुलाकात भी की। अभिनेता संजय दत्त के पहुंचने की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।
प्रसिद्ध हीरो संजय दत्त के पहुंचने की जानकारी जैसे ही मिली, लोग मिलने के लिए पहुंच गए। इस दौरान काफी भीड़ जमा हो गई।