CG NEWS : रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ राजनेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने कीे प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि चांडी ने सदैव अपने आप को जनसेवा में समर्पित रखा। अंत समय तक वे जनता की सेवा में सदैव उपलब्ध रहे। उनका जाना देश की राजनीतिक क्षति है जो अपूरणीय है।
79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमान चांडी का 79 वर्ष की उम्र में मंगलवार सुबह (18 जुलाई) को निधन हो गया। ओमान चांडी का पिछले कुछ महीनों से बेंगलुरु में इलाज चल रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री के मौत की खबर उनके बेटे की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी गई। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि अप्पा नहीं रहे। ओमान चांडी साल 2004-2006, 2011-2016 की अवधि में केरल के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनकी मौत की खबर आने के बाद कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर छा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री की मृत्यु पर केरल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के सुधाकर ने दुख जताया है। सुधाकर ने लिखा, 'आज इस दुनिया से उस राजा की कहानी का दुखद अंत हुआ, जिसने अपने प्रेम के दम पर पूरी दुनिया में विजय पाई। आज मैं बहुत दुख से यह बताना चाहता हूं कि हमारे समय के महान व्यक्तियों में से एक ओमान चांडी जी का निधन हो गया है। चांडी जी ने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उनकी विरासत हमेशा हमारी आत्मा में गूंजती रहेगी।'Read More: CG शराब घोटाले मामले की जांच पर SC ने लगाई रोक, जानें क्या है पूरा
Comments (0)