विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए एक बार फिर पर्यटन नगरी तैयार है। बुधवार को यूरेशियन ग्रुप इजी के डेलीगेट्स करीब 236 लोगों का समूह इंदौर से मांडू पहुंचेगा। जिनके स्वागत के लिए सडक़ों की मरम्मत की गई। वहीं मकानों व दीवारों पर मांडने से चित्र उकेरे गए। डेलीगेट्स शाम करीब 4 बजे मांडू पहुंचेगा और फिर ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण करेगा। जहाज महल, रानी रूपमति महल व अन्य जगह जाएंगे।
विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए एक बार फिर पर्यटन नगरी तैयार है। बुधवार को यूरेशियन ग्रुप इजी के डेलीगेट्स करीब 236 लोगों का समूह इंदौर से मांडू पहुंचेगा।