हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाती है। उनके जन्मदिवस को ही राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन केवल एक महान संन्यासी को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को समझने और उन्हें अपनाने का अवसर भी है। इस अवसर पर देश के कई बड़े नेता उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
भारतीय ज्ञान-परंपरा के प्रतीक
सीएम योगी ने कहा, “‘गर्व से कहो, हम हिंदू हैं।’ स्वामी विवेकानंद भारतीय ज्ञान-परंपरा के प्रतीक, विश्व स्तर पर सनातन संस्कृति को स्थापित करने वाले और राष्ट्रप्रेरक युवा संन्यासी थे। उनकी जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन और सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”
स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचार हमेशा हमें सही मार्ग दिखाते रहेंगे
उन्होंने यह भी कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों ने यह सिद्ध किया कि हिंदू धर्म मानवता के समग्र कल्याण और उत्कर्ष का मार्गदर्शक है। राष्ट्रीय युवा दिवस पर उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र सेवा और समाज उत्थान के संकल्प को और सशक्त बनाना चाहिए। स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचार हमेशा हमें सही मार्ग दिखाते रहेंगे।
Comments (0)