आज पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने राज्य को 7 हजार करोड़ रुपए से अधिक की 8 परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास किया हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, वो मेरी कब्र खोद रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि, जो डर जाए वो मोदी नहीं। उन्होंने कहा कि, मोदी मतलब भ्रष्ट्राचार पर एक्शन की गारंटी है।
कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया - पीएम
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में गरजते हुए कहा कि, जिसने भी भ्रष्ट्राचार किया, गलत किया है वो बचेगा नहीं पीएम मोदी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से जो 36 वादे किए थे, उसमें एक ये था कि, राज्य में शराब बंदी की जाएगी, लेकिन 5 साल बीत गए, लेकिन सच ये है कि यहां की सरकार ने छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ का शराब घोटाला कर दिया। ये सारी जानकारी अखबारों में भरी पड़ी है।
छत्तीसगढ़ की सरकार भ्रष्टाचार का मॉडल बन चुकी है
पीएम मोदी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में हर काम संदेश के दायरे में है। कोल माफिया, रेत माफिया, जमीन माफिया फल-फूल रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ की सरकार भ्रष्टाचार का मॉडल बन चुकी है। कांग्रेस के कोर-कोर में करप्शन है। इसके बिना तो कांग्रेस सांस भी नहीं ले सकती और यही कांग्रेस की सबसे बड़ी विचारधारा भी है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अपने कुशासन और भ्रष्टाचार के दाग को कांग्रेस पार्टी अब झूठी गारंटियों के जरिए छिपाने की कोशिश में लगी है। आपको इस तरह की झूठी गारंटियों से बहुत ही सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।
कांग्रेस का पंजा आपसे आपका हक छीन रहा
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आगे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ वह राज्य है, जिसके निर्माण में बीजेपी की प्रमुख भूमिका रही है। बीजेपी ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है, उनकी जरूरतों को जानती है। उन्होंने कहा कि, अगले 25 साल छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बहुत ही अहम हैं, लेकिन इसके विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया है। ये कांग्रेस का पंजा है, जो आपसे आपका हक छीन रहा है। इस पंजे ने ठान लिया है कि, वह छत्तीसगढ़ को लूट-लूट कर बर्बाद कर देगा। पीएम मोदी ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि, कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ का पंजा है।
Comments (0)