मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल में प्रस्तावित इन्वेस्ट मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2025 की तैयारी शुरू कर दी है। 13 जुलाई को मुंबई की होटल ताज पैलेस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्योगपतियों के साथ चर्चा करेंगे। इसमें प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ बातचीत की जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को लेकर उद्योगपतियों के साथ सरकार की बात रखेंगे।
मध्यप्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2025 को "उद्योग वर्ष" घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न रणनीतियों, योजनाओं के माध्यम से सकारात्मक वातावरण के सुदृढ़ीकरण का सतत् प्रयास किया जा रहा है। फरवरी 2025 में भोपाल में “इन्वेस्ट मध्यप्रदेश-ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2025" का आयोजन प्रस्तावित है। जीआईएस-2025 समिट का उद्देश्य निवेशकों को राज्य की क्षमताओं, प्रचुर संसाधनों एवं अनुकूल औद्योगिक वातावरण से अवगत कर मध्यप्रदेश निवेश के लिये आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करना एवं देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है।
मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल में प्रस्तावित इन्वेस्ट मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2025 की तैयारी शुरू कर दी है। 13 जुलाई को मुंबई की होटल ताज पैलेस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्योगपतियों के साथ चर्चा करेंगे।
Comments (0)