दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी अपना विस्तार बढ़ाने के लिए राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी हैं । अब AAP की नजर छत्तीसगढ़ पर हैं। खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अगले महीने अभियान का आगाज़ करने जा रहे हैं। सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ 5 मार्च को रायपुर आने वाले हैं।
पहली बार होगा जब 'AAP' छत्तीसगढ़ के चुनाव में उतरेगी
आपको बतां कि, की पंजाब की विजय के बाद गदगद आप कार्यकर्ताओं ने रायपुर में AAP ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है। इसके माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी योजना का खुलासा कर सकती है। आपको बता दें कि, यह पहली बार होगा जब 'AAP' छत्तीसगढ़ के चुनाव में उतरेगी।
आम आदमी पार्टी ने 455 ब्लॉक अध्यक्षों की भी नियुक्ति भी की है
आम आदमी पार्टी का संगठन अभी सत्ताधारी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले काफ़ी कमजोर है, लेकिन इसे मजबूत करने की कोशिश लगातार की जा रही है। आपको बता दें कि, पिछले एक महीने में AAP के प्रदेश प्रभारी संजीव झा राज्य के कई जिलों की यात्रा कर चुके हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने 455 ब्लॉक अध्यक्षों की भी नियुक्ति भी की है। पार्टी ने लोकसभा प्रभारी और लोकसभा सचिवों के नामों की घोषणा भी की जा चुकी हैं।
छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने हैं
हालाँकि, अभी यह साफ नहीं है कि, आम आदमी पार्टी कितनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी और क्या अकेले मैदान में उतरेगी या फिर किसी से गठबंधन करेगी ? आपको बता दें कि, इस साल के आखिर में छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। बता दें कि, आम आदमी पार्टी वहां ( राजस्थान और मध्य प्रदेश) भी चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
केजरीवाल ने गुजरात चुनाव में भी जमकर मेहनत की थी
बता दें कि, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में है तो मध्य प्रदेश में बीजेपी का शासन हैं। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजरात चुनाव में भी जमकर मेहनत की थी और वहां की जनता को कई लुभावने वादे किए थे। जिनमें फ्री बिजली, फ्री शिक्षा, फ्री स्वास्थ्य और भी कई। बता दें कि, पार्टी वहां 5 सीटों पर कब्जा करने में सफल रही थी। अब देखना ये है कि, केजरीवाल छत्तीसगढ़ में क्या करिश्मा कर पाते हैं।
ये भी पढ़ें - Bihar News : इस नेता ने किया बड़ा दावा, बोले – होली के बाद तेजस्वी यादव होंगे बिहार के सीएम
Comments (0)