मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों को ‘छक्का’ कह डाला। बता दें कि, उमाकांत शर्मा अक्सर ही अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। अब एक बार फिर उन्होने विवादित बयान दे डाला है। दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस से टिकिट मांग रहे 6 उम्मीदवारों को भाजपा विधायक ने ‘छक्का’ कह डाला।
बीजेपी विधायक के विवादित बयान पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष निशंक जैन ने कहा कि, बीजेपी विधायक ने मंच से जिस तरह की भाषा का उपयोग किया है, वो ही भाजपा का असली चेहरा और चरित्र है।
Comments (0)