छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी का एक वृहद और बड़ा आंदोलन देखने को मिला। दरअसल कांग्रेस सरकार द्वारा घोषणा पत्र में किए गए वादे जिससे बेरोजगारी भत्ता देने की बात कांग्रेस ने कही थी जिसे लेकर अब भारतीय जनता पार्टी लगातार प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की मांग कर रही है। और इसी मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक बड़ा आंदोलन छेड़ा गया। भाजपा ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर अपने इस आंदोलन को सफल बताया।
हमारा आंदोलन सफल रहा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर युवा मोर्चा द्वारा किए गए आंदोलन को सफल बताया और कहा राज्य सरकार की हजार कोशिशों के बावजूद हमारा आंदोलन सफल रहा। वहीं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने भी आंदोलन को सफल बताते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर की गई FIR को लेकर कहा कि ये सरासर गलत है आगामी भारतीय जनता युवा मोर्चा के लोग हमारे कार्यकर्ताओं पर जबरदस्ती किए गए FIR को लेकर भी सड़क पर उतरेंगे।
नगर निगम के सामने आम सभा का आयोजन किया गया था
वहीं भाजपा के प्रदर्शन को सफल बनाने पर कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे का बयान कि सामने आया जिसमें उन्होंने कहा नगर निगम के सामने आम सभा का आयोजन किया गया था। क्योंकि भाजपा को उम्मीदें ही उतनी थी। नगर निगम ऑफिस के सामने 7,8 हज़ार से ज्यादा की उपस्थिति लोगों की हो नहीं सकती। भाजपा ने उम्मीद ही उसने की थी और उसी को सफल बता रहे हैं ऐसा कह के कैबिनेट मंत्री ने भाजपा को कहा कि मैं उन्हीं को धन्यवाद देता हूं लेकिन अगर एक लाख लोगों की भाजपा बात कर रही है तो 1 लाख लोगों की कैपेसिटी सभी जानते हैं कि नगर निगम के सामने नहीं है।
ये भी पढ़े- गुलाम नबी के इस्तीफे पर बोले फारूक अब्दुल्ला, पहले खूब प्यार बरसता था, अब इज्जत नहीं मिलती होगी
1 लाख लोग राजधानी रायपुर के नगर निगम के सामने नहीं आ सकते
एक तरफ भाजपा प्रेस वार्ता लेकर अपने प्रदर्शन को सफल बता रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस उनके कार्यक्रम की सफलता के बयान पर उन्हें उल्टा बधाई व्यक्त कर रही है। साथ ही भाजपा द्वारा दी गई जानकारी को झूठ करार दे रही है। कांग्रेस का कहना है कि 1 लाख लोग राजधानी रायपुर के नगर निगम के सामने नहीं आ सकते। फिलहाल आगामी दिनों बेरोजगारी भत्ते को लेकर भाजपा के और भी प्रदर्शन जारी रहेंगे। देखने वाली बात होगी कि इस प्रदर्शन से राज्य सरकार पर क्या असर पड़ता है। इसके अलावा अब घोषणा पत्र मैं बेरोजगारी भत्ते को लेकर सरकार द्वारा किया गया वादा इस पर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है???
Comments (0)