राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (13 जुलाई) को अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। वहीं इस कार्यक्रम के पहले राष्ट्रपति मुर्मू जयविलास पैलेस पहुंचीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने राष्ट्रपति को जयविलास पैलेस और जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम दिखाया।
सिंधिया ने खुद परोसा खाना
इस दौरान राष्ट्रपति राष्ट्रपति मुर्मू ने लंच लिया। जानकारी के अनुसार, उन्हें बिना प्याज-लहसुन का भोजन परोसा गया। ओडिशा और उत्तर भारत की स्पेशल डिश खुद केंद्रीय मंत्री सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने तैयार कराई थीं। सिंधिया ने खुद राष्ट्रपति को डिश सर्व किया। बता दें कि, लंच के मेन्यू में नेपाली साग से लेकर दालमा, संतुला, जीरा मूंग दाल छिलका, पनीर मखाना, भुट्टे का किस आदि व्यंजन थे। वहीं उनके साथ राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह, सांसद विवेक शेजवलकर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह भी लंच में शामिल हुए।
परोसी गई ओडिशा की खास डिश
आपको बता दें कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ओडिशा की खास डिश परोसी गई जो जय विलास पैलेस में पहली बार बनाई गई। डिश को लेकर सिंधिया परिवार के जयविलास पैलेस के शाही खानसामा ने विशेष तैयारी की थी। बताया जाता है कि, राष्ट्रपति मुर्मू के लिए पूरा खाना बिना अदरक लहसुन प्याज से तैयार किया गया था। उनके लिए हल्दी वाला गाय का दूध, मल्टीग्रेन ब्रेड सैंडविच और ग्रीन टी भी मैन्यू में शामिल की थी।
Comments (0)