मध्य प्रदेश एटीएस की हिरासत में होटल के तीसरी मंजिल से कूदकर युवक की मौत के मामले में हरियाणा पुलिस ने मध्य प्रदेश एटीएस पर केस दर्ज किया। हिरासत में मौत की मजिस्ट्रियल जांच भी चल रही है।एटीएस ने साइबर क्राइम के मामले में गुरुग्राम से छह युवकों को हिरासत में लिया। टीम होटल में पूछताछ कर रही थी। इस दौरान भागने के प्रयास में मधोपुरा निवासी हिमांशु कुमार की मौत हो गई। एसीपी सोहना अभिलक्ष्य जोशी ने कहा कि परिजन की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
मध्य प्रदेश एटीएस की हिरासत में होटल के तीसरी मंजिल से कूदकर युवक की मौत के मामले में हरियाणा पुलिस ने मध्य प्रदेश एटीएस पर केस दर्ज किया।