कांग्रेस को छोड़कर जाने वालों की पार्टी में अब वापसी होना मुश्किल है। दलबदलुओं के खिलाफ मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सख्त रुख अपनाया है। कांग्रेस दल बदलने वालों को 'गद्दार' मानती है। इसलिए कांग्रेस छोड़कर जानेवालों को दोबारा पार्टी में शामिल नहीं कराया जायेगा। लोकसभा चुनाव संग्राम के बीच मध्य प्रदेश में जारी दल बदल की राजनीति के बाद कांग्रेस ने कड़ा संदेश जारी किया है। बता दें कि छह महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव बाद दल बदल की राजनीति का दौर शुरू हो गया।
कांग्रेस को छोड़कर जानेवालों की पार्टी में अब वापसी होना मुश्किल है। दलबदलुओं के खिलाफ मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सख्त रुख अपनाया है।