पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले दोस्त रहे, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के भारतीय जनता पार्टी में जाने के बाद आज जब सचिन पायलट एमपी के गुना पहुंचे तो पत्रकारों ने उनसे पूछा ज्योतिरादित्य सिंधिया आपके दोस्त हुआ करते थे, इस सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर निशाना साधा हुए कहा कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया दिग्विजय सिंह जी के सबसे बड़े मित्र रहे हैं।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया तो मेरे पुत्र समान है।