एमपी में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। जिसे देखते हुए दोनों ही दलों ने पूरी कमर कस ली है। वहीं बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं के बीच खूब जुबानी जंग भी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही पीसीसी चीफ कमलनाथ की बहु प्रिया नाथ के चुनाव लड़ने पर भी बीजेपी हमलावर हैं।
वीडी शर्मा ने कमलनाथ पर कसा तंज
कमलनाथ की बहु प्रिया नाथ के चुनाव लड़ने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, छिंदवाड़ा के अंदर कमलनाथ जी हमारे वरिष्ठ नेता हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं, उनकी उम्र का सम्मान करता हूं। ना चल सकते है, ना घूम सकते हैं। वहीं आगे वीडी शर्मा ने तंज भरे अंदाज में कहा कि, दिग्विजय सिंह की हालत है कि, वह जनता को मुँह नहीं दिखा सकते। ना जनता के सामने जा सकते हैं। मंच से गायब हो जाते हैं। फोटो से गायब हो जाती हैं। सामान्य नहीं है, यह इनका चरित्र है।
परिवारवाद ही कांग्रेस का मूल कैरेक्टर है
वीडी शर्मा ने कहा कि, पीएम मोदी ने कहा था कि, कांग्रेस में किसी बात की गारंटी है तो परिवारवाद की गारंटी है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है। कांग्रेस तुष्टिकरण की गारंटी है। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि, मैं इस बात को बहुत पहले से कह रहा था कि, मैं नहीं तो मेरी पत्नी, मेरी पत्नी नहीं तो मेरा बेटा। मेरा बेटी नहीं तो मेरी बहू। यही कांग्रेस का मूल कैरेक्टर है। बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा कि, पीएम मोदी ने परिवारवाद को समाप्त करने का फैसला लिया है।
कांग्रेस परिवारवाद को बढ़ा रही है
उन्होंने आगे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस परिवारवाद को बढ़ा रही है। मध्य प्रदेश की जनता जानती है। छिंदवाड़ा की जनता जानती है। छिंदवाड़ा की आठों सीटों पर भाजपा जीतेगी। वहीं कमलनाथ के मध्य प्रदेश को बर्बाद करने वाले बयान पर वीडी शर्मा ने कहा कि, मध्य प्रदेश को बर्बाद किसने किया। मिस्टर बंटाधार तो कमलनाथ जी आपके साथ घूम रहे हैं। मध्य प्रदेश को पीछे किसने धकेला, 15 महीने आपकी सरकार थी तो अपने मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार किया। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि, 281 करोड रुपए आपके कक्कड़ और मिगलानी के पास मिले थे। यह पैसा कहां से आया। इसके बारे में मध्य प्रदेश की जनता पूछना चाहती है।
Comments (0)