अधिकारियों ने कहा कि लगभग 3.80 लाख राज्य सरकार के कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए से लाभ होगा। नोटिफ़िकेशन जारी होने के बाद पता चलेगा कि कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए कब से मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने ट्विट कर दी जानकारी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल ने ने खुद ट्विट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि, "कैबिनेट बैठक ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला किया है।" साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इससे राज्य के ख जाने पर 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।पहले मिल रहा था 22 फीसदी डीए
सातवें वेतन आयोग के तहत राज्य सरकार के कर्मचारियों को 22 फ़ीसदी डीए मिल रहा था। जिसे पहले छह फीसदी और बाद में पांच फीसदी बढ़ाकर 33 फीसदी कर दिया गया था। हालंकि, यह अब भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाले डीए से चार फीसदी कम है।Read More: “भूपेश सरकार पर भाजपा का हमला, 2161 करोड़ की कथित हेराफेरी का लगाया आरोप
Comments (0)