खरगोन के बड़वाह विधानसभा से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने आज विधिवत भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने भाजपा की सदस्यता दिलवाई। हालांकि सचिन ने अक्तूबर 2021 में हुए उपचुनाव के दौरान ही मंच से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का ऐलान कर दिया था। आज रविवार को पार्टी कार्यालय में उन्होंने औपचारिकता पूरी करते हुए भाजपा की सदस्यता ली। गौरतलब है कि सचिन बिरला ने 2018 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हितेंद्र सिंह सोलंकी को 30 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था

Comments (0)