मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनावी साल में कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं। आपको बता दें कि, दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से सीएम का चेहरा कौन होगा इसको लेकर उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ का समर्थन किया है।
कमलनाथ होंगे हमारा चेहरा- Digvijay Singh
जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस सीएम उम्मीदवार को लेकर दिग्विजय सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि, हम मध्य प्रदेश चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ेंगे, वे ही हमारा चेहरा होंगे। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि, सभी कांग्रेस के नेता एक जुट हो जाए, क्योंकि अगर हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तो कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता।
अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि, कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सीएम फेस को लेकर सवाल खड़े किए थे। इन नेताओं में कांग्रेस के सीनियर नेता ही थे। जिसके बाद बीजेपी को कांग्रेस की चुटकी लेने का एक और मौका मिल गया था।
अरुण यादव-अजय सिंह ने दिए थे बयान
आपको बता दें कि, कुछ दिनों पहले कांग्रेस के सीनियर नेता अरुण यादव ने कांग्रेस में सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, यह तो चुनाव के बाद तय किया जाएगा। वहीं अजय सिंह ने भी अरुण यादव के सुर में सुर मिलाते हुए कहा था कि, चुनाव के बाद ही सीएम फेस पर विचार होगा। अब ऐसे में दिग्विजय सिंह का खुलकर कमलनाथ को समर्थन करना कांग्रेस के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें - Amit Shah : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया ऐलान, बोले – सीएम शिंदे के साथ लड़ेंगे 2024 का चुनाव
Comments (0)